गैंगेस्टर के तीन आरोपियों की 25 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

गैंगेस्टर के तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क
कौशांबी
जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार के निर्देश पर सैनी कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए धुमाई गांव के गैंगेस्टर के तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर ली। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। इनकी लाखों रुपये की बेशकीमती भूमि व अन्य संपत्ति को जब्त किया गया है।
सिराथू तहसील के धुमाई निवासी हेमराज उर्फ राजबाबू पुत्र रामसरन व उसके बेटे विवेक प्रताप सिंह व इनके साथे धर्म पासी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई थी। अपराध के जरिए इन लोगों ने संपत्ति बनाई थी। मामला कोर्ट में चल रहा था। पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार से इनकी संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मांगी थी। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने पर मंगलवार को सिराथू तहसील प्रशासन के साथ सैनी कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर हेमराज, उनके बेटे विवेक प्रताप सिंह और धर्मपासी की संपत्ति कुर्क कर ली। खेत, घर के अलावा डिजायर कार भी जब्त की गई है। धर्मपासी की साइकिल को भी पुलिस ने नही छोड़ा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपियों की खेत व मकान में कुर्की की कार्रवाई का बोर्ड भी लगा दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More