पुलिस ने 3 गांजा तस्करो को किया अरेस्ट,11 लाख कीमत का 70 किलो गांजा बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी की कौशाम्बी पुलिस ने 3 गांजा तस्करो को किया अरेस्ट,11 लाख कीमत का 70 किलो गांजा बरामद

कौशाम्बी जिले की एसओजी और सराय अकिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,पुलिस टीम ने बाइक सवार 3 युवकों को अरेस्ट किया है,पुलिस टीम ने युवकों के पास से 11 लाख कीमत का 70 किलो गांजा बरामद किया है,पुलिस ने लिखापढ़ी कर गांजा तस्करो को जेल भेज दिया।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र का है जहा रात्रि गस्त के दौरान एसओजी और सराय अकिल थाना पुलिस ने बाइक सवार फतेहपुर जनपद के दो युवकों अंकित मौर्य,प्रवीण यादव और कौशाम्बी जिले के एक युवक अंचल सिंह को अरेस्ट कर लिया,पुलिस टीम ने युवकों के पास से 11 लाख कीमत का 70 किलो गांजा बरामद किया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसओजी और सराय अकिल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करो को अरेस्ट किया है,गांजा तस्करो के पास से पुलिस टीम ने 11 लाख कीमत का 70 किलो गांजा बरामद किया है।तीनों अभियुक्तों को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया गया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें