कौशाम्बी
खाना बनाते समय लगी घर में आग, दो घर जलकर ख़ाक
करारी कौशांबी खाना पकाने के दौरान दो घरों में आग लगने से पूरे घर की सामग्री जलकर खाक हो गई है बताया जा रहा है कि खाना पकाया जा रहा था इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से घर में अचानक देखते ही देखते आग लग गई वहीं आग ने बगल में ही एक मकान को अपने चपेट में ले लिया दोनों मकान की सारी सामग्री जलकर खाक हो गई है।
करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र घनश्याम लक्ष्मी देवी पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ के घर में खाना पकाने के वक्त चिंगारी उठने से आग लग गई है। जिसमें दोनों घर की सारी सामग्री जलकर खाक हो गई है मामले में ग्रामीणों ने आनंद फानन में पहुंचकर आग पर गांव बालों ने आग पर काबू पालिया है। वही पड़ोस में मौजूद। शिव बरन सिंह आग बुझाने के वक्त आग की चपेट में आ गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।





