शिक्षिका ने गले में डाला सांप, फोटो सुट करा व्हाट्सप स्टेटस पर लगाया फ़ोटो , हुआ वायरल।

अमरोहा/यूपी

विद्यालय परिशर में महिला शिक्षिका ने गले में डाला सांप, फोटो सुट करा व्हाट्सप स्टेटस पर लगाया, हुआ वायरल

बेटे के गले में भी सांप डाल किया जिंदगी से खिलवाड़।

महिला शिक्षिका द्वारा स्कूल में रील बनाने का फिर से एक मामला सामने आया है, लेकिन इस बार महिला शिक्षिका के वायरल फोटों स्कूल परिशर में डांस करने के नहीं है बल्कि गले में सांप डालकर फोटों खिचा व्हाट्सप स्टेटस पर लगाने का है, यही नहीं महिला शिक्षिका ने छोटे छोटे बच्चों की ज़िंदगी से भी खिलवाड़ किया है महिला शिक्षिका जिस सांप को गले में डालकर फोटों खिचाती नजर आ रही है यदि ये साँप किसी कारण कारण बच्चे के काठ लेता तो फिर क्या होता इसका खुद भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

महिला शिक्षिका ने सांप के साथ बनाई रील…लिखा “खतरों के खिलाड़ी”

महिला शिक्षिका ने रील के चक्कर में अपनी और स्कूल के बच्चों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी, इतना ही नहीं महिला शिक्षिका ने गले में सांप डालकर अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया जिसमें लिखा” खतरों के खिलाड़ी, मां के साथ बेटा भी”। फिलहाल इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को नोटिस जारी करते हुए जबाव मांगा है. उधर महिला शिक्षिका ने कुछ देर बाद ही सांप के साथ व्हाट्सएप पर लगाए स्टेटस को हटा दिया, लेकिन किसी शख्स ने समय रहते उसका स्क्रीनशॉट ले लिया जो अब फोटों हो रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More