तालाब की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जांच को पहुंचे लेखपाल कानूनगो ने संबंधित को भूमि खाली करने के दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

तालाब की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जांच को पहुंचे लेखपाल कानूनगो ने संबंधित को भूमि खाली करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के जिल्ला पर स्थित तालाब पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत गांव के ही युवक ने प्रशासन से की थी,शिकायत के बाद तालाब की भूमि की जांच करने क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो कर्मचारियों के साथ पहुंचे और तालाब की भूमि की नाप की,नाप के बाद संबंधित को नोटिस जारी कर भूमि को खाली करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद भरवारी के जिल्ला पर में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत हुई थी,जिसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो अपने संबंधित कर्मचारियों के साथ पहुंचे और नाप जोख की,भूमि की नाप के दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई,लेखपाल और कानूनगो ने तालाब के साथ साथ अगल बगल की भूमि से जा रही चकरोड को भी नापा और अतिक्रमण किए हुए लोगो से तत्काल भूमि को खाली करने का निर्देश दिया,वही कानूनगो ने नगर पालिका के बिसारा जोन प्रभारी राकेश सरोज को संबंधित को नोटिस जारी करने और भूमि को खाली कराने के भी निर्देश दिए है।
इस दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी के बिसारा जोन प्रभारी राकेश सरोज,क्षेत्रीय सभासद विक्रम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें