वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशन दिवस में सुनी पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों की समस्याएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशन दिवस में सुनी पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों की समस्याएं*

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वरिष्ठ कोषाधिकारी  विनय कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आज सम्राट उदयन सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशन दिवस में पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं यथा-पेंशन रूकी होने, 80 वर्षीय लाभ,पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित, पेंशन एरियर व बैंक से सम्बन्धित एवं जीवित प्रमाण पत्र आदि समस्याओं को सुनते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जायेंगा। उन्होंने पेंशनर/पारिवारिक पेंशनरों को आनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र जमा किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा वरिष्ठ पेंशनरों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, सहायक कोषाधिकारी श्री राधेमोहन, पेंशन पटल सहायक मनोज कुमार व  जितेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित आधिकारीगण/कर्मचारीगण- रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह व  पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें