पत्रकार को जान से मारने की हुई कोशिश:बुलेरो से टक्कर मारने के पहले किया था पीछा

कौशाम्बी

पत्रकार को जान से मारने की हुई कोशिश:बुलेरो से टक्कर मारने के पहले किया था पीछा,पिता की तहरीर पर गाड़ी नंबर के खिलाफ केस दर्ज

महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक पत्रकार को कुचल कर जान से मारने की कोशिश हुई है। पत्रकार को घायल हालत में जिला अस्पताल के बाद प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार नंबर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कार व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

महेवा घाट के हिनौता निवासी सच्चिदानंद मिश्रा पुत्र शिवमूर्ति मिश्रा एक हिंदी दैनिक अख़बार में जिला संवाददाता है। इसके अलावा वह जीविका चालने के लिए स्कूल में शिक्षण कार्य करते है। स्कूल से वह किसी काम से घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक से घर जाते समय काफी देर से सच्चिदानंद के पीछा कर रही कार (बोलेरो) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। तेज रफ्तार कार ने इसके बाद उसके साथ बाइक से चल रहे युवक को भी टक्कर मार कर फरार हो गया। गंभीर हालत में पत्रकार को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने इलाज के दौरान हालत नाज़ुक देख उन्हें प्रयागराज रिफर कर दिया। परिजनों ने सच्चिदानंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता शिव मूरत मिश्रा ने बताया, बेटे को सिर में गंभीर चोट आईं है। वह लगातार बेहोशी की हालत में है। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी कार नंबर UP 73 H 0771 के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है।

थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर क्राइम नंबर 241/23 में धारा 279,337,338,427 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार व चालक की तलाश कराई जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More