जिला जेल में सांसद की पहल पर 3 दिवसीय राम कथा का आयोजन,कथा सुन रहे बंदी

कौशाम्बी

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर की पहल पर कौशाम्बी जिला जेल में तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया,सांसद विनोद सोनकर ने तीन दिवसीय रामकथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला जेल में बंद बंदियों एवं कैदियों के मानसिक तनाव को दूर करने एवम धार्मिक भावनाओं को जागृत करने के लिए रामकथा का आयोजन किया गया।रामकथा वाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज बंदियों के लिए रामकथा का प्रवचन कर रहे है वही बंदी पूरी तन्मयता से कथा का श्रवण कर रहे है।

कौशाम्बी जिला जेल में बंद बंदियों के कार्यों की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की थी,जब इस जिला जेल के बंदियों ने ठंड में आवारा पशुओं के लिए काऊ कोट बनाया था,और काऊ कोट ने पूरे जनपद में आवारा पशुओं को ठंड से बचाने में मदद किया था।

सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है कि जेल में किसी भी कारण से अपराध करने के बाद बंद बंदियों को भी जीवन जीने और धार्मिक प्रवत्तियो को जगाने के प्रयास करने के लिए यह तीन दिवसीय श्रीकृष्ण रामकथा का आयोजन किया गया है।

जिला जेल अधीक्षक भूपेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर एवम सांसद विनोद सोनकर की पहल पर जिला जेल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,इससे बंदियों के मन में अपराध बोध को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे साथ प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेश सिंह,डिप्टी जेलर सहित जेल पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More