तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन,विजेता खिलाड़ियों एवम उनके अभिभावकों को किया गया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में पिछले तीन दिनों से चल रहे एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शनिवार को समापन हो गया,इस स्पोर्ट्स मीट के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में जीत हासिल किए हुए सभी खिलाड़ियों एवम उनके अभिभावको को भी सम्मानित किया गया।

मिडल क्लास बच्चो के कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर जीत हासिल की वही, वॉलीबॉल के सीनियर कैटेगरी में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को हरा कर जीत दर्ज की।बच्चों के कुछ माता-पिता ने कबड्डी रेस में प्रतिभागीता दर्ज कराई और जीत हासिल की। माता-पिता की अलग अलग कबड्डी एवं 100 मीटर रेस की प्रतियोगिता रखी गई थी।

इस एनुअल स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह का शुभारंभ उन हस्तियों ने की जो विगत तीन वर्ष से जिले के टॉपर रहे है। रचित कुशवाहा, अदिति पांडे, और यशि पांडे ने विगत वर्षो में सीबीएसई में जिला टॉप कर नंदी वाणी पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर ललित चौरसिया ने इन बच्चों को मुख्य अतिथि बनाकर एक नई प्रथा का प्रारंभ किया। उनकी नई सोच और नए नए इनोवेशन का फल है कि विद्यालय नित प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान बच्चो के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया माता-पिता अपने बच्चों के रिजल्ट से इतने प्रभावित हुए कि उनमें से कुछ लोगों की आंखें नम हो गई।

मो0 यासीन/कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें