नेशनल हाईवे वे पर सामने चल रही ट्रक से भिड़ी कार,4 गंभीर अस्प्ताल में भर्ती

कौशाम्बी

नेशनल हाईवे वे पर सामने चल रही ट्रक से भिड़ी कार,4 गंभीर

हाथरस से प्रयागराज सड़क के रास्ते जा रहे थे, कोखराज थाना के समीप हुआ हादसा

कौशांबी कोखराज स्थित नेशनल हाईवे 2 पर तेज रफ्तार कर सामने चल रहे ट्रक से भिड़ गई। कर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में कर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें स्थानी पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। कार सवार हाथरस जनपद से प्रयागराज सड़क के रास्ते जा रहे थे।

हाथरस जनपद के रहने वाले प्रभात कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण, कपिल पुत्र राम अवतार सिंह, दीपक माहेश्वरी पुत्र शंकर लाल व आशीष माहेश्वरी पुत्र शिव कुमार कार से प्रयागराज आ रहे थे। उन्हे रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होना था। जल्दी पहुंचने के चलते कार चला रहे दीपक तेज गति से कार चला रहे थे। दोपहर में अचानक कार अनियत्रित होकर सामने चल रही ट्रक मे भीड़ गई। घायल आशीष माहेश्वरी के मुताबिक, सड़क पर तेज रफ्तार से चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उनकी कार ट्रक मे भिड़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। कार में सवार सभी लोग कार मे फस गए। जिन्हे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से काट कर बाहर निकाला।

घायलों को पुलिस ने पीएचसी मूरतगंज। केबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों मे आशीष दीपक एवम कपिल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

डा राजेश सिंह ने बताया, घायल मरीज को कोखराज पुलिस ने अस्पताल में भरती कराया। मरीजों को इलाज किया जा रहा है। 3 मरीज की हालत नाजुक है। पुलिस के जरिए घायलों के परिवार को सूचना दी गई है।

थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया, हादसे की जानकारी परिवार के लोगो को देकर उन्हें बुलाया गया है। पीड़ित पक्ष के तहरीर के मुताबिक विधिक कार्यवाही शुरू कराई जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More