बच्ची को टॉफी का लालच देकर एकांत मे ले जाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में 65 वर्षीय वृद्ध पर 7 साल की मासूम से रेप का आरोप लगा है। टॉफी देने के बहाने आरोपी ने बच्ची को एकांत में बुलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की हालत देख परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पकड़कर हिरासत में दिया। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम शरीरा थाना के एक गांव में रहने वाले परिवार का मुखिया मेहनत मजदूरी करता है। परिवार में उसके 7 वर्ष की बेटी व एक बेटा है। रोज की तरह पति काम पर गया था। पत्नी घर के काम मे व्यस्त थी। उनके बच्चे पड़ोस के बच्चो के साथ खेल रहे थे। इसी बीच गांव का वृद्ध संतोष कुमार श्रीवास्तव बच्चो के पास बैठा था। बताया जा रहा है कई दिनों से संतोष की नजर परिवार की पीड़ित 7 वर्षीय बच्ची पर थी। वह अक्सर बच्चों को टॉफी और बिस्किट देकर अपने पास बुलाया करता था। सोमवार की शाम भी गांव में खेल रहे बच्चो के पास आरोपी संतोष बैठा और उसने पीड़ित को टॉफी देने के बहाने बुलाया। बच्ची के आरोपी के नजदीक जाने पर वह उसे बहलाकर गांव के एकांत में ले गया। पीड़ित से उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसके मां को शक हुआ। बच्ची के कपड़ों में ब्लड लगा हुआ था। जिसे देख गांव में आरोपी के घर पीड़ित परिवार में चढ़ाई कर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख किसी अज्ञात मे पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ सर्किल अफसर मंझनपुर अभिषेक सिंह पहुंचे। पीड़ित परिजनों के बयान तहरीर के अनुसार पुलिस ने बच्ची का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमे वारदात होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया, पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार थाना पुलिस को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूंछ ताछ एवम अन्य विधिक कार्यवाही कराई जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें