माँ बेटी व पिता को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा,लगाया जुर्माना:

कौशांबी जिला जज के अदालत ने कत्ल के जुर्म मे एक परिवार के मुखिया उसकी पत्नी व बेटी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियों पर 45-45 हज़ार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। अदालत से मुल्जिम करार दिये गए लोगो ने ढाई साल पहले अपने ही परिवार के 2 साल के बच्चो को मौत के घाट उतार कर उसकी लाश छत पर रखी पानी टंकी मे छिपा दिया था। कोखराज पुलिस ने मामले मे मृतक बच्चे की माँ की तहरीर कर हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओ मे मुक़द्दमा दर्ज किया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने बताया, कोखराज पुलिस ने मुक़द्दमा अपराध संख्या 62/2021 मे एक 2 साल के बच्चे की हत्या का मुक़द्दमा उसकी माँ रूमा देवी पत्नी ज्ञान सिंह की तहरीर पर दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना की कार्यवाही पूरी कर अदालत मे अप्रैल 2021 को आरोपी बनाए गए रामसूरत, पत्नी रामरती उर्फ रजुला, एवं बेटी निर्मला उर्फ बच्चा के खिलाफ चार्जशीट अदालत मे दाखिल की थी। मुक़द्दमे की सुनवाई जिला जज अनुपम कुमार की कोर्ट मे हुई। कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान 10 से अधिक गवाह अदालत मे परीक्षित कराये गए। अदालत ने मामले सुनवाई गवाह एवं सबूतो के आधार पर आरोपी बनाए गए रामसूरत रामरति एवं निर्मला पर दोष सिद्ध पाया। कोर्ट ने दोषियो को आजीवन कारावास एवं 45-45 हज़ार रुपये के अर्थदण्ड की सज़ा सुनवाई है। अदालत मे सज़ा सुनाये जाने के बाद मुल्जिम माँ बेटी और उसके पिता की आँख से आँसू निकल पड़े। कोर्ट मुहर्रिर ने उन्हे कस्टडी मे लेकर जेल सज़ा भुगतने के लिए रवाना कर दिया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर गाव मे 12 फरवरी 2021 को शिवा (2) पुत्र ज्ञान चन्द्र की हत्या उसके अपने रिश्ते मे लगने वाले बड़े पापा, रामसूरत उसकी पत्नी रामरती व बेटी निर्मला ने मिलकर कर दी। हत्या कगुनाह छिपाने के लिए मुल्जिमों ने बच्चे को शव को छत के ऊपर रखी स्टील की पानी की टंकी मे छिपा दिया। वारदात की दूसरी तरफ मृतक शिवा की माँ रूमा देवी ने अपने बच्चो को खोजने लगी तो आरोपी भी बच्चे को खोजने का नाटक काफी देर तक करते रहे। पीड़ित माँ ने मामले की सूचना कोखराज पुलिस को देकर मुक़द्दमा दर्ज करने की अपील की। पुलिस ने मुक़द्दमा दर्ज कर आरोपियों पीड़ित माँ के शव के आधार पर उठाया। पूंछ-तांछ मे आरोपियों ने अपने घर की छत की टंकी से बच्चे का शव को बरामद कराया। मुल्जिमों ने हत्या के पीछे की वजह पीड़ित परिवार से अपने बच्चे की मौत का बदला लेना बताया। जिसमे उन्होने कबूल किया कि उन्हे शव हो गया था कि उनके मृतक बच्चे को टोना टोटका कर पीड़ित परिवार ने मार दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More