नशा मुक्ति अभियान के तहत धर्म देवी इंटर कॉलेज में निकाली गई रैली

कौशाम्बी

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कौशाम्बी विकास परिषद के तत्वावधान में आज दिनाँक 02/12/2023 को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे जे.पी .शर्मा नशा मुक्ति अभियान के सलाहकार तथा मुन्ना पटेल समाजसेवी अपने विचार व्यक्त कियें | श्री शर्मा ने युवाओ को देश की धरोहर बताते हुए उनको नशा से दूर रहने को प्रेरित करते हुए अपने परिवार और पास पड़ोस को भी नशा मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया | उन्होंने विभिन्न प्रकार के नशो की चर्चा करते हुए इसके स्वास्थ्य सम्बन्धी हानि का आँकड़ा भी प्रस्तुत किया कैंसर,टी.बी.इत्यादि होने वाले रोगों के प्राथमिक लक्षण के विषय में चर्चा किया और विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया | विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुए समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया |इस कार्यक्रम के अवसर पर समस्त शिक्षक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें |

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More