कौशांबी
कार सवार ने 7 साल के बच्चे को कुचला,मौत:थाना पुलिस के सिपाही पर परिवार ने लगाया हिट एंड रन का आरोप।
सराय अकिल कस्बे का मुख्य चौराहा जाम, कई थाना का पुलिस बल व फायर ब्रिग्रेड तैनात किया गया
सराय अकिल कस्बे मे एक कार सवार ने 7 वर्षीय बच्चो को कुचल कार फरार हो गया। हादसे मे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। निजी असपताल के डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित करते ही परिवार व स्थानीय कस्बाई लोगो का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज़ लोगो का कहना है कि कार चालक नसे मे घुत वर्दीधारी पुलिस कर्मी था। जो सड़क पर पहले गोमती से टकराया और फिर बच्चे को कुचल कार फरार हो गया। स्थानीय लोगो की आक्रोश को देखते हुए सर्किल अफसर सहित कई थाना के पुलिस बल व फरे ब्रिगेड को सराय अकिल कस्बे मे तैनात किया गया है। नाराज़ लोग सड़क पर लकड़ी के तख्त रख कार ट्राफिक बंद कार डीएम एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है।






