हुबलाल इंटर कालेज भरवारी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मंडल स्तर पर चयनित हुए 15 बाल वैज्ञानिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

विज्ञान क्लब द्वारा हुबलाल इंटर कालेज भरवारी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मंडल स्तर पर चयनित हुए 15 बाल वैज्ञानिक

यूपी के कौशाम्बी जिले के हुबलाल इंटर कालेज भरवारी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा गुरूवार को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सेफ्टी, ड्राइविंग लाइसेंस स्कैनर, वूमेन सेफ्टी डिवाइस, स्मार्ट ब्रिज फॉर रेलवे, मिट्टी कूलर, साल्ट वाटर कार, शू फॉर ब्लाइंड, स्मार्ट कैप आदि वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किये।

प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से निश्चित ही बच्चों के अंदर वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा मॉडलों में स्थानीय समस्याओंएवं विकसित भारत को इंगित किया गया, यह बहुत सराहनीय है।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य को बताते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता, उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

कालेज के प्रबंधक वीरेंद्र केसरवानी ने बाल वैज्ञानिकों द्वारा नए नए प्रयोग कर नई खोज करने पर बधाई दी एवम बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया।उन्होंने अपने कालेज के साथ साथ अन्य कालेज से आए हुए सभी बाल वैज्ञानिकों को और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने मित्र कार्य वैज्ञानिक तरीके से करने चाहिए और हमारी सोच वैज्ञानिक होनी चाहिए।

जनपद स्तर पर गठित तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा 15 मॉडलों का चयन मंडल स्तर हेतु किया गया। उन्हीं 15 चयनित मॉडलों में से प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार के रूप मे क्रमशः रु5000/,रु3000/, रु2000 एवं 2 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार हेतु रु1000/ (प्रत्येक को) साथ ही सम्मान /प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं निर्धारित नकद धनराशि से सम्मानित किया। अन्य सभी प्रतियोगियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें