कौशांबी मे पूरा मोबाइल टावर चोरी कर ले गए चोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशांबी मे पूरा मोबाइल टावर चोरी कर ले गए चोर रिपोर्ट दर्ज:जीटीएल कंपनी के टेक्नीसियन ने वारदात के 9 माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट,कंपनी के 16 टावर से जनपद मे मोबाइल को मिलती है नेटवर्क फ़िर्क्वेंसी

कौशांबी। सन्दीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गाव से अज्ञात चोरो ने मोबाइल टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप गायब कर दिया है। कंपनी ने वारदात की रिपोर्ट घटना सामने आने के 9 महीने बाद थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के जनपद के अलग अलग हिस्से मे डेढ़ दर्जन टावर मोबाइल नेटवर्क की फ़िर्क्वेंसी देने के लिए लगाए गए थे। पुलिस ने कंपनी के टेक्निसियन की तहरीर पर मुक़द्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतापगढ़ रानीगंज थाना के रस्तीपुर के रहने वाले राजेश कुमार यादव पुत्र स्व भगवती दीन यादव GTL इंफ्रास्टेक्चर लिमिटेड कंपनी मे बतौर टेक्निसियन काम करते है। राजेश कुमार यादव ने बताया, उनकी कंपनी ने जनपद कौशांबी मे अलग स्थानो पर 16 मोबाइल टावर निजी कंपनियो के मोबाइल सिग्नल फ्रिक्वेंसी के लिए स्टाल किए थे। एक टावर व पूरे सेटअप की कीमत करीब 8,52,025 रुपये एवं WDV की कीमत 4,26,818 रुपये है। कंपनी का एक टावर सन्दीपन घाट के उजिहानी खालसा गाव मे उबैद उल्ला पुत्र मजीद उल्ला के जमीन पर लगाया गया था। मोबाइल टावर की राजेश यादव ने 31 मार्च 2023 को विजिट किया। जिसमे उनको जमीन पर लगा टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप गायब मिला। जमीन के मालिक से पूंछ-तंछ करने पर उन्होने मामले मे जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया।

राजेश यादव के मुताबिक उन्होने टावर के लापता होने की सूचना कंपनी को प्रेषित की। कार्यवाही होने मे 9 माह का समय लग गया। कंपनी के निर्देश पर उन्होने थाना पुलिस को थरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया, जीटीएल कंपनी के कर्मी का एक प्रार्थना पत्र थाना पुलिस को मिला था। मौके पर जांच के दौरान मोबाइल टावर पूरा सेटअप सहित गायब मिला है। तहरीर के मुताबिक क्राइम नंबर 293/23 मे धारा 379 (चोरी) की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। प्रकरण मे विस्तृत जांच कराई जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें