मतदाता जागरूकता से सम्बंधित रंगोली,स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में मतदाता पुनिरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता से सम्बंधित रंगोली,स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सिराथू श्री प्रबुद्ध सिंह रहें। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी। छात्र/छात्राओं के द्वारा मतदान सम्बन्धी गीत,नाटक मंच पर प्रस्तुत किये गये। उपजिलाधिकारी महोदय ने बच्चो को उनके कार्यक्रम पर मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । अपने सम्बोधन में उन्होंने मतदाता को जागृत करने के लिए बच्चो को एक सशक्त माध्यम बताया। विद्यालय में मतदाता जागरूकता पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में आकाश कुमार को प्रथम स्थान, आयुष कुमार को द्वितीय स्थान तथा लाडो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इसी प्रकार जूनियर वर्ग में नैतिक सिंह को प्रथम स्थान, रितिक सिंह को द्वितीय स्थान तथा शिवम कुमार को तृतीय स्थान इसी प्रकार सीनियर वर्ग में अवनीश कुमार एवं अतुल कुमार को प्रथम स्थान, जीत गिरी, एवं दिया गिरि, पार्वती देवी को द्वितीय स्थान एवं रश्मि यादव एवं अनुप्रिया पाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मंच पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।अन्त में छात्रों के लिये दिये गये संदेश में उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ने के लिये प्रेरित किया जिससे जीवन मे सफलता प्राप्त होती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक श्री रामावतार त्रिपाठी,विद्यालय के प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी, गुलाब सिंह (प्रधान प्रतिनिधि केन), चन्द्रकान्त पाण्डेय, आदि गणमान्य उपस्थित रहें। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें