कौशाम्बी
67 वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर जनपद कौशांबी को गौरवान्वित करने वाली धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी की 4 छात्राएं रेशमा देवी, शिखा वर्मा, खुशबू देवी, मधु देवी को आज दिनांक 25/11/2023 को *जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार* एवम् *पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव* के कर कमलों द्वारा थाना सैनी में शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
ये सभी छात्राएं 26 दिसंबर से भोपाल में आयोजित होने वाली रास्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जनपद कौशांबी को गौरवान्वित करेंगी। इनकी इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने इन्हे ढेर सारी बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।
इस सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य श्री राम शंकर सिंह व शिक्षक पुनीत अग्रहरि उपस्थित रहे।






