कौशाम्बी
इंस्पेक्टर निलंबन, 50 लाख मुआवजा और नौकरी के मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने महेवा घाट के ढेरहा गाव में पीड़ित परिवार से किया मुलाकात
पीड़ित परिवार ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया और यह बताया कि पहले भी उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी. उन्होंने 22 मार्च 2023 का एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया जो थाने पर दिया गया था किंतु उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.
पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस हर बार रिकॉर्डिंग लेकर आने की बात कह कर मामला टाल देती थी.
घटनास्थल निरीक्षण के बाद अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह घटना सीधे-सीधे शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का दुष्परिणाम है, अतः पीड़ित पक्ष को 50 लख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए. उन्होंने इस मामले में इंस्पेक्टर महेवा घाट की घोर लापरवाही पाए हुए उन्हें तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की.
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मौके पर तमाम लोगों ने प्रधान पति रामविलास पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिसकी गहन जांच आवश्यक है. उन्होंने बताया कि थाने में तैनात दरोगा विनोद यादव पर अभियुक्त पक्ष से सांठ गांठ के आरोप हैं.
मौके पर उनके साथ पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, जोनल अध्यक्ष श्याम कृष्ण द्विवेदी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, अभिषेक राय, विवेक द्विवेदी आदि उपस्थित थे.






