रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद,विवाद के दौरान हुई फायरिंग,गोली लगने से भाई,बहन घायल,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया,विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने मारपीट कर फायरिंग कर दी,फायरिंग में दूसरे पक्ष से भाई और बहन को गोली लग गई,जिससे दोनो घायल हो गए,दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,वही पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है,जबकि युवती के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के थाम्बा अलावलपुर की देर शाम की है जहां पुरानी रंजिश में विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई है।फायरिंग में एक पक्ष के भाई और बहन गोली लगने से घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है,जिसको देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें