महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही डिजाइनर रंग बिरंगी खुशबूदार जेल मोमबत्तियों से जगमग होगा जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही डिजाइनर रंग बिरंगी खुशबूदार जेल मोमबत्तियों से जगमग होगा जेल । जिला कारागार फतेहगढ़ में आजकल दीपावली तैयार शुरू हो गई है । इस बार अनोखी पहल के अंतर्गत महिला बैरक में नगमा महिला जेल वार्डर के पर्यवेक्षण में महिला बंदी डिजाइनर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाने में व्यस्त है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जेल के स्तर से ही मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण नगमा जेल बार्डर द्वारा दिया जा रहा है इसी के तहत दीपावली के त्योहार के मद्देनजर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाई जा रही है । प्रयोग के तौर पर मोमबत्तियां जेल के बिक्री केंद्र पर आम जनता के लिए भी रियायती दर पर उपलब्ध होगी । मोमबत्तियों की बि क्री से प्राप्त धनराशि बंदी कल्याण कोष में जमा होगी । मोमबत्ती बनाने का कच्चा सामान जेलर अखिलेश कुमार द्वारा उपलब्ध कराया गया है । जेलर अखिलेश कुमार स्वयं भी उक्त कार्य का पर्यवेक्षण कर रहे है । जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि यदि प्रयोग सफल रहता तो अगले वर्ष से व्यवसायिक रूप से मोमबत्तियों का जेल में निर्माण कराया जायेगा । जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने नारी बंदी वास में क्रियेटिव कार्य कराने के लिए महिला जेल वार्डर प्रियंका, रोहिणी और नगमा के कार्यों की प्रशंसा की गई । जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद लगातार चर्चा में बने रहते हैं पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी तारीफ किया था कौशांबी जिला कारागार में जेल अधीक्षक रहते हुए काऊ कोट बनाने का भी काम किया था इसके अलावा फर्रुखाबाद में बंदियों द्वारा बढ़िया रोटी बनाने के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें