जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें

जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि आई0जी0आर0एस0 शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को चेक करने तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिराथू में कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील मंझनपुर में कुल 40 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 47 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें