दारानगर के ऐतिहासिक 244 वें श्री रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध की लीला हुई संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी


दारानगर की 244 वें ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध और सुबाहु वध की लीला संपन्न हुई।नगर में श्री रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में ऋषि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचकर दशरथ से यज्ञ की रक्षा करने के लिए राम लक्ष्मण को उनके साथ भेजने की मांग करते है। भगवान श्री राम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ गुरु विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा के लिए जाते हैं ।रामलीला के पुरोहित गण वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विश्वामित्र जी को यज्ञ कराया। दारानगर की रामलीला में सजीव चित्रण किया जाता है। जहां भगवान श्रीराम ने ताड़का और अन्य राक्षसों का वध एक ही बाण में कर गुरु विश्वामित्र का यज्ञ संपन्न कराते हैं। कल की लीला के के विषय में श्री रामलीला कमेटी दारानगर के महामंत्री योगेंद्र मिश्र ने बताया कि कल की लीला में भगवान श्री राम अपने गुरु विश्वामित्र के साथ जल चीखने के लिए थुलगुला में प्रस्थान करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें