कौशाम्बी
केपीएस भरवारी में न्यायमूर्ति हाई कोर्ट डॉक्टर गौतम चौधरी के कर कमलों द्वारा विजेता बैडमिंटन खिलाड़ियों को ट्रॉफी से किया गया सम्मानित…..
सीबीएसई ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में माननीय न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी जी और संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके कार्यक्रम को शुरुआत किया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ और कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज के बच्चों ने एक शानदार आगाज के साथ इस समापन समारोह कार्यक्रम को आगे बढ़ाया आगे की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य तौर पर राजस्थानी नृत्य ,राधा कृष्ण का होली कार्यक्रम, बॉलीवुड डांस देशभक्ति से परिपूर्ण एक्ट आदि कार्यक्रमों ने मंच के माध्यम से बच्चों ने मन मोह लिया और पुरस्कार वितरण के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ
विजेताओं की घोषणा की गई अंडर- 14 में श्री राम कॉन्टिनेंटल स्कूल दयालबाग आगरा की टीम विजेता रही जिसमें विजेता खिलाड़ियों के नाम शुभम सोलंकी, पंकज,विवान, विजय और रोबिन कुमार रहे और रनर टीम की विजेता इलाहाबाद पब्लिक स्कूल सूबेदारगंज प्रयागराज रही जिसके मुख्य खिलाड़ी प्रतीक सिंह, आर्यन और मोहम्मद यासिर रहे वही सेकंड रनर में सनबीम इंग्लिश स्कूल वाराणसी रहा जिसके मुख्य खिलाड़ी सार्थक चौधरी ,अवनीश वर्मा, शुभम राय और प्रेम राज वर्मा रहे…. प्रथम विजेता टीम को गोल्ड मेडल, रनर टीम को सिल्वर मेडल और सेकंड रनर टीम को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया
अंडर-17 में सनबीम सनसिटी वाराणसी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया इसके मुख्य खिलाड़ी कुमार रवि भूषण ,सुमित तिवारी ,दिव्यांशु सिंह और वैश्विक राज सिंह थे वही कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ और रनर टीम में रही और सेकंड रनर टीम में अर्णव दुबे आयुष यादव, अर्जुन दीक्षित और प्रणय कुमार जी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ अंडर-19 में प्रथम स्थान सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल लखनऊ को प्राप्त हुआ जिसके मुख्य खिलाड़ी आदित्य सिंह और आभास श्रीवास्तव रहे उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ ,द्वितीय स्थान सनबीम सनसिटी वाराणसी को प्राप्त हुआ जिसके मुख्य खिलाड़ी मोहित कुमार पांडे ,सुधांशु शेखर राय, अंकुर सिंह और शिवम कुमार पटेल रहे और इन्हें सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ वही सेकंड रनर में सुमित , धैर्य गुप्ता, संदर्भ ,आग्रह अग्रवाल सेकंड रनर में रहे जिन्हें ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। बेस्ट प्लेयर under-14 मास्टर पंकज , राम स्कूल दयालबाग आगरा, बेस्ट प्लेयर under -17 वीर राज सिंह सनबीम सनसिटी वाराणसी ,बेस्ट प्लेयर under-19 शिवम कुमार पटेल सनबीम सिटी वाराणसी, बेस्ट प्लेयर under-14 मास्टर अविरल मिश्रा मां गायत्री मेमोरियल कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज, बेस्ट प्लेयर under- 17 मास्टर निशि रंजन मां गायत्री मेमोरियल प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज , बेस्ट प्लेयर under-19 मास्टर ऋषभ पवार मां गायत्री मेमोरियल कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल और यंग प्लेयर ऑफ़ ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप 23- 24 मास्टर राघव सोलंकी गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा को प्राप्त हुआ….
माननीय न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी जी
ने बच्चों की प्रदर्शन को देखकर के उनकी भूरी भूरी प्रशंसा किया और अपने संदेश में कहा कि आज हमारा कौशांबी जिला शिक्षा के अंधकार से प्रकाश की ओर जाता दिख रहा है आज कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल जैसे कॉलेज ने इस शिक्षा के अंधकार को मिटा दिया है आज कौशांबी में भी शिक्षाविद कुशल खिलाड़ियों का एक कुंभ दिखाई दे रहा है मैं संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता जी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि उन्होंने कौशांबी जिले में इस तरह के संस्थान स्थापित करके कौशांबी जिले को शिक्षा का मंदिर प्रदान किया है उन्होंने कहा कि कुछ कर गुजरने की ज़िद किसी भी मनुष्य को आगे बढ़ा देती है आज समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बड़ी है और समाज को महिलाओं के उत्थान के लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए वही संस्थान के अध्यक्ष आदरणीय संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा का अधिकार हर बच्चे को है और मेरा पूरा प्रयास है कि हर घर में शिक्षा का दिया जले रिद्धि सिद्धि स्पोर्ट्स कंपलेक्स की स्थापना का मेरा उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक विकास भी अनवरत होता रहे और शिक्षा का प्रचार प्रसार होता रहे संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया इन तीन दिवसीय कार्यक्रम में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को धन्यवाद ज्ञापित किया इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सपना गुप्ता जी केपीएस फाउंडर श्री देव बाबू गुप्ता जी , हृदयकार्णिका पुत्रियां रिद्धि और सिद्धि संस्थान की गार्जियन श्री प्रेमचंद गुप्ता जी, रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक मिश्रा जी, पार्षद सूरज यादव सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित नगर के पीतांबर लाल,सुभाष गुप्ता,रमेश अग्रहरी,पार्षद शंकर लाल,पार्षद सूरज यादव,अशोक केशरवानी सहित गणमान्य उपस्थित रहे।





