एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी
पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई
कौशांबी….पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के उपरान्त क्वार्टर गार्ड में गार्द की सलामी ली गई एवं पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Author: Up Head Line
Post Views: 21






