आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

हाइवे की एक पट्टी बंद करने पर लगा असमंजस, अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

कौशांबी

दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आज बुधवार को अझुवा पुलिस चौकी प्रांगण में आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए सर्किल ऑफिसर सिराथू सर्किल अवधेश विश्वकर्मा ने हिदायत दी की कानून व्यवस्था को मजबूती से कायम रखा जाए धार्मिक,सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर खास निगरानी रखी जाए।_

_नगर पंचायत अझुवा में शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन विशाल मेले का आयोजन होता है इस वर्ष नगर पंचायत अझुवा का मेला 2 नवंबर और 3 नवंबर को है मेला देखने के लिए आसपास के तमाम गांव सहित दूर दराज के ग्रामीण महिला पुरुष बच्चों का मेला में सैलाब उमड़ता है उससे निपटने के लिए शासन प्रशासन को भरपूर मेहनत करनी होती है पिछले वर्षों तक अझुवा बस्ती क्षेत्र की एक लेन विशाल मेले की वजह से बंद कर दिया जाता था राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एक ही लेन कानपुर से प्रयागराज वाहनों के आवागमन हेतु खुला रहता है मौजूदा समय राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण हो रहा है बीच सड़क वाले डिवाइडर का कट केवल लोंहदा मोड़ और मंडी समिति के पास है आवागमन हेतु वाहनों की कतार लगी होती है_

_आज बुधवार को सिराथू एस डी एम सौम्य मिश्रा एवम सिराथू सर्किल आफिसर अवधेश विश्वकर्मा ने अझुवा चौकी प्रांगण में नवरात्रि दशहरा मेला के सफल आयोजन हेतु पीस कमेटी बैठक आयोजित की जहां मेला कमेटी , रोशनी कमेटी चौकी (झांकी) कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में तमाम आदेश दिए हैं एस डी एम सौम्य मिश्रा एवम क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा क्षेत्र का भ्रमण किया है मेले के सफल आयोजन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से वार्ता कर अंबर ढाबा के पास और भौंतर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में बीच डिवाइडर कट के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा,कानूनगो मेवालाल मौर्य,अंबर भाई,रामबाबू मोदनवाल,प्रदीप साहू,हरिओम साहू,सौरभ केशरवानी ,विपिन मोदनवाल,शंकर लाल केसरवानी,सुरेश केशरवानी,चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य ,राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारी एवम नगर पंचायत की तमाम सम्मानित जनता मौजूद रही।

सराय अकिल थाना में भी को योगेन्द्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें तमाम सभ्रान्त व्यक्ति शामिल हुए थे। इस बैठक में नवरात्रि दशहरा पर रोक लेकर बातचीत की गई किसी को कोई दिक्कत हो तो उसके बारे में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है किसी भी तरीके के किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए इस मौके पर थाना प्रभारी सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें