कौशाम्बी
हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज, परास के धुरंधरों ने लहराया परचम, 07 खिलाड़ियों का जिले टीम में हुआ चयन
जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रायल में परास स्थित श्री हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज* के जांबाज खिलाड़ियों ने कौशांबी जनपद की क्रिकेट टीम में बनाई जगह। कौशांबी जनपद के 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का चयन होना था। जिसमें सात खिलाड़ी सिर्फ और सिर्फ कड़ा ब्लॉक के हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज परास क्रिकेट टीम के चयन हुए। इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्कूल के आधे खिलाड़ी कौशांबी के 15 सदस्यीय टीम में होंगे जो कि कड़ा ब्लॉक के लिए बहुत बड़ी बात है। जिला स्तरीय क्रिकेट टीम का ट्रायल का आयोजन सोमवार को विद्या पब्लिक स्कूल मंझनपुर में हुआ। गौरतलब है कि ब्लॉक स्तर टूर्नामेंट जो 6 अक्टूबर को हुआ था जिसमे हाजी अब्दुल खालिक क्रिकेट टीम अव्वल रही थी।हाजी अब्दुल खालिक के संचालक महोदय श्री मुन्सब अली उस्मानी जिसे बात हुई तो उन्होंने बताया कड़ा ब्लॉक जैसे पिछड़े क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना कर संचालन का काम करना अत्यंत कठिन कार्य है। ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद का प्रभाव बहुत ही काम होता है और संसाधन सीमित होते हैं ग्रामीण क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद भी खेल कूद रहे बच्चों को जनपद स्तरीय टीम में चयन होना इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों और कोच– मो० इब्राहिम संरक्षक – प्रेम गुप्ता जी की मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने आगे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही साथ यह घोषणा भी की विद्यालय के वार्षिकोत्सव प्रोग्राम में सभी चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। और खिलाड़ियों के संसाधनों के लिए वह अपने स्तर से हर तरह की संभव मदद करेंगे जिससे खिलाड़ियों किस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि 20 तारीख को होने वाले मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रयागराज में कौशांबी की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और कौशांबी का नाम रोशन करेगी और साथ ही साथ हाजी अब्दुल खालिक इंटर कॉलेज, परास का नाम भी रोशन करेगी।








