उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियां को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र/आवास की चाभी किया वितरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियां को आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र/आवास की चाभी किया वितरित

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उदयन सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास से लाभान्वित दिव्यांगजन- शिवानी, सोहनी देवी,  किरन देवी,  प्रेमा देवी, कविता देवी, श्यामा देवी, गुड़िया देवी, अनारकली,  गुलशन जहॉ एवं सुषमा देवी को आवास स्वीकृत प्रमाण-पत्र वितरित किया। इसी प्रकार  उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रमीण के अन्तर्गत आवास से लाभान्वित-  फूलकली, बदामा देवी, वाहिदा बानों एवं  अजय को प्रतीकात्मक चाभी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रमीण के अन्तर्गत आवास से लाभान्वित- रूखमिन देवी, सुमन देवी, गनेशी देवी, रतनी देवी, पुष्पा देवी एवं इन्द्रकली को प्रतीकात्मक चाभी वितरित किया।
उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रगति महिला संकुल स्तरीय समिति कुम्हियावां को धनराशि रू0-एक करोड़ 40 लाख 50 हजार तथा सूरज महिला स्वयं सहायता समूह इचौली को रू0-02 करोड़ 68 लाख 50 हजार का डमी चेक वितरित किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने बैंक सखियों-राधना यादव, सुमन देवी, शीला देवी, तूबा अफजल एवं सोनू को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें