स्वच्छता अभियान के तहत जिला कारागार फतेहगढ़ में चलाया गया स्वच्छता अभियान

फतेहगढ़

माननीय प्रधान मंत्री के आव्हान, शासन, एसएन साबत, पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार के आदेशों, चित्रलेखा सिंह , अपर महानिरीक्षक ( प्रशासन ) एवम शिवहरी मीना, प्र. डीआईजी जेल के के कुशल निर्देशन, संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी के स्थानीय परवेक्षण में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कारागार फतेहगढ़ पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत रेलवे फाटक से जेल गेट तक सफाई की गई । स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ही बृजकिशोर , अपर आयुक्त ( प्रशासन ) द्वारा कारागार के स्वच्छता अभियान का आकस्मिक निरीक्षण किया । अपर आयुक्त महोदय द्वारा कारागार के स्वच्छता अभियान में सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई । तथा स्वच्छता स्टालों की फोटोग्राफी करवाई गई । कारागार की पूरी टीम का उत्साहवर्धन भी किया गया । स्वच्छता अभियान को जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने नेतृत्व प्रदान किया । श्री अखिलेश कुमार कारापाल द्वारा पूरी स्वच्छता टीम की व्यवस्था की गई । स्वच्छता अभियान में नारी शक्ति में सरोज देवी डिप्टी जेलर , मति कृष्णा कुमारी डिप्टी जेलर, महिला जेल वार्डेरो में नगमा , हेमलता , रजनी, जोली, विमलेश, अर्चना द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । श्री मुकेश गौड़ उपकारापाल, अवनीश कुमार उपकारापाल एवम जेल वार्डरों में राजेंद्र, उदय, प्रेम बाबू , राकेश बाबू, अंकित, विकास, गौरव इत्यादि सभी जेल वार्डरों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया । स्वच्छता अभियान की समाप्ति पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कारापाल द्वारा जलपान की सराहनीय व्यवस्था की गई जो कि एक अच्छी कार्य संस्कृति को जन्म देती है । स्वच्छकार

रूप लाल, विमल का विशेष सहयोग रहा । कल गांधी जयंती के अवसर पर दोनो को सम्मानित किया जाएगा ।

 

अपर आयुक्त ( प्रशासन), कानपुर मंडल कानपुर ने की जेल सफाई व्यवस्था की प्रशंसा किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More