रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फार्मासिस्ट डे के अवसर पर आयोजित हुआ हेल्थ कैंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी


भरवारी स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज फार्मासिस्ट डे के अवसर पर हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत मरीजों का ब्लड परीक्षण, ब्लड प्रेशर माप, शुगर जांच, ऑक्सीजन लेवल एवम पल्स रेट, शरीर तापमान आदि का परीक्षण किया गया।
संस्थान के अध्यनरत छात्र/छात्राओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था और रिद्धि सिद्धि कॉलेज के इस पहल में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे थे।
इस हेल्थ कैंप के शुभ अवसर पर संस्थान के चैयरमैन पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया, और आपने संदेश में कहा कि हमारे यही छात्र छात्राएं देश का भविष्य हैं।
देश की चिकित्सा व्यवस्था में फार्मेसी डिपार्टमेंट एक रीढ़ की हड्डी हैं। आप सभी कठिन परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई करते हुए समाज का एक मजबूत स्तंभ बने। गुप्ता जी ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी समाज को गड्ढे में गिरा सकती हैं इसीलिए शिक्षा में कभी समझौता नही किया जा सकता इस कार्यक्रम में संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मयंक मिश्रा जी, प्राचार्य डॉ. गंगेंद्र मिश्रा जी, अमित दुबे जी, अंकित कुमार मौर्य जी, एवम रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें