दिल्ली
मुज़फ्फरनगर में कुछ दिनों पहले एक स्कूली छात्र को उसी के सहपाठियों से थप्पड़ मरवाए गए थे, इस घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया SC ने घटना की जांच सीनियर IPS अधिकारी की निगरानी में कराए जाने का आदेश दिया है।
जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा:
▪️ जिस अंदाज़ में FIR दर्ज की गई है वो आपत्तिजनक है, हमारी भी गंभीर आपत्ति है।
▪️ क्या स्कूलों में ऐसे गुणवत्तापूर्वक शिक्षा दी जा रही है? हम इसकी गहराई में जाएंगे।
▪️ राज्य सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए शीघ्र और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी।
▪️ क्या स्कूल ने बच्चे की काउंसलिंग के लिए किसी काउंसलर को नियुक्त किया है?
▪️ ये काफी गंभीर मुद्दा है, शिक्षक समाज के एक वर्ग पर टिप्पणी कर रही थी।
Author: Up Head Line
Views: 59








