नगर पालिका भरवारी के कान्हा गौशाला में गाय की मौत और अनियमितता पर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पालिका भरवारी के कान्हा गौशाला में गाय की मौत और अनियमितता पर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन,गौशाला से गोतस्करी का लगाया आरोप

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरगंज पल्हाना में स्थित कान्हा गौशाला में बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने गौशाला में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया है,कान्हा गौशाला में कई गायों के मरने और लापरवाही का आरोप लगाकर बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया है।
ईओ सुनील मिश्रा ,नयन तहसीलदार चायल और CVO से बहस हुई तो सभी को कान्हा गौशाला से बाहर कर दिया गया ,वही गौशाला से प्रदर्शन के दौरान मृत गाय कों चुपके से बाहर कही ले जाने पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया,प्रदर्शन और बवाल की सूचना पर संदीपन घाट थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओ ने इस संबंध में डीएम सुजीत कुमार से बात की जिसके बाद एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव और सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण गौशाला पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से वार्ता की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम और सीओ को गौशाला में कई अनियमितताएं मिली जिसे 15 दिनों में सही करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता माने और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
इस मामले में विहिप के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि गौशाला में अनियमितता की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके लिए कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से कहा गया लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की जिसके बाद बजरंग दल और विहिप को प्रदर्शन करना पड़ा,जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गौशाला में बहुत से पशुओं को टैग नही लगा है जिससे लगता है कि यहां से गो तस्करी हो रही है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही से रहा है।
इस मामले में एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव ने बताया कि गौशाला में बजरंग दल और विहिप के लोगो द्वारा अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली थी जिसपर जांच की गई है वास्तव के यहा पर कई अनियमितताएं मिली है जिन्हे 15 दिन में सही करने का निर्देश ईओ और अध्यक्ष को दिया गया है जल्द ही इसको सही करा दिया जायेगा।
वही कान्हा गौशाला से पशुओं की तस्करी के आरोप के मामले में जब नगर पालिका भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गौशाला में कुछ अनियमितताएं मिली है जल्द ही उसे सही करा दिया जायेगा,लेकिन पशुओं की तस्करी का आरोप सरासर गलत है,एक एक पशु जब गौशाला में आते है तो उनकी बकायदा इंट्री की जाती है,ऐसा आरोप बिलकुल बेबुनियाद और गलत है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें