सिराथू में नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

तहसील वेलफेयर एसोशिएशन के तत्वधान में गुरुवार को सिराथू तहसील में अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय , पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के जानकी शरण पांडेय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान शपथ ग्रहण के बाद पदाधिकारियों ने उदबोधन में जिम्मेवारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। इस इन बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय , पूर्व अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय , बार काउंसिल के सदस्यव देवेंद्र मिश्र नगरेहा , एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्रा , तहसीलदार अजीत कुमार सिंह , नायब तहसीलदार , भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य , चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव , पूर्व अध्यक्ष बसंत सिंह , बालेंद्र धर दिवेदी , मो0 सफीक , मनोज यादव, प्रदीप रस्तोगी, राम नरेश सचान , चंद्रशेखर सिंह , हरिमोहन गुप्ता , जयदीप पांडेय , हेमंत जौहरी , दीपक मौर्य , सहित समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

 

*इन पदाधिकारियों को कराया गया शपथ ग्रहण*

शपथग्रहण समारोह में अधिवक्ता संघ सिराथू के अध्यक्ष शिव सेवक अग्रहरी , महामंत्री उमाकांत शुक्ल , कनिष्क उपाध्यक्ष राम करन यादव , कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय , संयुक्त मंत्री राजकुमार निषाद , प्रकाशन मंत्री वकील कुमार मौर्य , पुस्तकालय अध्यक्ष सत्यदेव , आय व्यय निरीक्षक मिशिलेश चौरसिया एवं कार्यकारिणी सदस्य में अंजुम आरा , लवलेश कुमार विश्वकर्मा , राजेंद्र कुमार को शपथ ग्रहण कराया गया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें