पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता=प्रतीक मौर्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

प्रबुद्ध जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैनी में एक बैठक कर पार्टी के गठन को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी की नीतियों को बताया ।
बताते चले की प्रबुद्ध जनता पार्टी का गठन व साधारण सभा का आयोजन गुरुवार को सैनी गांव में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य ने किया । कार्यक्रम में समर्थको के द्वारा पार्टी के गठन के लिए विचार विमर्श किया गया इस दौरान प्रतीक मौर्य ने पार्टी की नीतियों को बताते हुए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया साथ ही पार्टी को नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया । इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य के साथ प्रधान प्रतिनिधि श्रवण पटेल , सत्य नारायण मौर्य , अनिल केसकर , सुजीत मिश्रा , देवेंद्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें