भारतीय किसान मंजदूर संयुक्त यूनियन ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के लोगो ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय की अगुवाई में गुरुवार को एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्रा को पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया की संगठन द्वारा कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कार्यवाही नही की गई। ज्ञापन के हवाले से यूनियन के लोगो ने बताया की सिराथू ब्लॉक के बिदनपुर ककोढा में किसान व ग्रामीण आवारा पशुओं से परेशान है जिसके निवारण के लिए गांव में गौशाला बनवाए जाने साथ ही गांव में जर्जर मार्ग व रास्ता एवं रेलवे लाईन के नीचे पुल में जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है । इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय के साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी , राम प्रकाश पाठक , रामसिंह पाल , नागेंद्र श्रीवास्तव , मूलचंद्र , रमा देवी शुक्ला , रोहित कुमार , राजकुमार , सुभाष कुमार सहित दर्जनों यूनियन के लोग मौजूद रहे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें