कौशांबी में बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना में आरोपियों ने ससुर, दामाद एवं गर्भवती बेटी की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के कई घरों एवं वाहनों में आग लगा दी थी। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एडीजी ने आरोपियों पर सा के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस इसकी भी तैयारी कर रही है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव के होरीलाल का पट्टे की बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद था। बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में होरीलाल उसकी गर्भवती बेटी बृजकली एवं कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद निवासी शिवशरण की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी आरोपियों के कई घरों एवं वाहनों को आज के हवाले कर दिया था।








