25वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में 25वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार सिराथू श्री विनय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य दुर्गा देवी ओसा श्री चुन्नी लाल एवं प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष श्री रामसुंदर सिंह रहे। सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से हुआ। तत्पश्चात गत दिवस में हुयीं संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले 64 छात्र/छात्राओं को शील्ड,मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया । भारोत्तलन प्रतियोगिता में
अंडर-17 जूनियर बालिका वर्ग में ईशा(-45KG) धनपत्ति देवी श्याम नारायण थुलगुला को प्रथम स्थान,रीना देवी(-49KG) धर्मा देवी को प्रथम स्थान तथा माही गुप्ता(-55KG)धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान एवं (-59KG)शकुन यस. पी.राजकीय आश्रम पद्धति कोइलहा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में मोनू निर्मल धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान तथा मिथुन प्रजापति चौधरी दिरगज इण्टर कॉलेज को प्रथम स्थान तथा अंडर-19 सीनियर वर्ग बालिका में श्वेता राजपूत धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन (-49KG) भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा सुलेखा देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को (-55KG) में प्रथम स्थान तथा सोनम देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को (-64KG) भार वर्ग में प्रथम स्थान ,तथा जिकरा कौशीन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को (-81KG) भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को खेल सचिव श्री श्याम लाल जी के कर कमलों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री श्याम लाल,श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय, श्री चन्द्र कान्त पाण्डेय, श्री गया प्रसाद मिश्र,श्री प्रशान्त कुमार,श्री महेन्द्र सिंह,श्री दिनेश कुमार,श्री शेर बहादुर सिंह, आदि खेल शिक्षक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें। आये हुये समस्त अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री रामसुभग त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामशंकर सिंह ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें