शिक्षको के न होने पर वापस लौटे छात्र

कौशाम्बी

नगर पंचायत सिराथू में परसीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय मे सोमवार को शिक्षक स्कूल नही पहुंचे। ऐसे में थोड़ी देर रुकने के बाद बच्चे वापस घर को लौट गए और विद्यालय को बंद कर दिया गया ।हालांकि हरितालिका व्रत के चलते नियुक्त छह महिला शिक्षक अवकाश पर बताई जा रही है । ऐसे में दूसरे विद्यालय के पुरुष शिक्षको को नही भेजा गया था। सिराथू बीआरसी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परसीपुर मे 119 बालक व बालिका पंजीकृत है। शिक्षण कार्य के लिए प्रधानाध्यापिका सरिता देवी सहित सहायक अध्यापिका शालिनी वर्मा , नेहा सिंह, राखी देवी व शिक्षामित्र दीपा मिश्रा व रविशा की तैनाती की गई है। सोमवार को अवकाश की सूचना न होने पर सुबह रसोइया ने गेट का ताला खोला और बच्चे स्कूल पहुंचे गए । लेकिन दस बजे तक अध्यापक नहीं पहुंचे ऐसे मे शिक्षक के न रहने पर विद्यार्थी शोर गुल कर रहे थे। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद कोई अध्यापक नहीं पहुंचा तो बच्चे वापस घर लौट गए। अभिभावकों का कहना है महिला शिक्षक उपवास की वजह से विद्यालय नहीं पहुंची तो विभाग की ओर से दूसरे विद्यालय से पुरुष शिक्षक को भी नहीं भेजा है।

*क्या कहते है बीएसए*

मामले में बी एस ए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा का कहना है हरितालिका व्रत होने की वजह से महिला शिक्षकों को अवकाश दिया गया था। एक दिन के लिए दूसरे विद्यालय के पुरुष शिक्षक की तैनाती की व्यवस्था के लिए कहा गया था , अगर ऐसा है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More