भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

कौशांबी

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य जैसे ही भाजपा कार्यालय मंझनपुर पहुंचे वहां पहले से उनके स्वागत के लिए मौजूद भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से जिला अध्यक्ष का स्वागत किया है पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी का पैर छूकर धर्मराज मौर्य ने आशीर्वाद लिया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पासी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर उनके पति पूर्व प्रमुख जितेंद्र सोनकर जिले के तीनों पूर्व विधायक संजय गुप्ता शीतला प्रसाद पटेल लाल बहादुर ने भी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के प्रत्याशी की जीत कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान घटने नहीं दिया जाएगा और उनके कंधे से कंधे मिलाकर कार्य किए जाएंगे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने किया इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह सहकारी बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य आशीष केसरवानी दुर्गेश गुप्ता अमरेश कुमार कल्लू पण्डा ज्योति केसरवानी शिव प्रताप मौर्य राहुल कुशवाहा राकेश पांडे कविता पासी कमलेश पटेल प्रतीक जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More