जमीन विवाद के लेकर तीन लोगों की हत्या हत्या के बाद गुस्सा लोगों ने कई घरों और गाड़ियों को किया आग के हवाले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन विवाद के लेकर तीन लोगों की हत्या हत्या के बाद गुस्सा लोगों ने कई घरों को किया आग के हवाले

कौशांबी जिले में उसे समय हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। ट्रिपल मर्डर के बाद आगजनी की जानकारी मिलते ही एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और लोगो को समझना बुझाना शुरू किया, लेकिन ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे है।

घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर गौस गांव की है। जहाँ गांव के रहने वाले होरीलाल का गांव के ही सुभाष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह होरीलाल उसकी ब्रिजकली और दामाद शिवसरन की धारदार हथियार के मारकर हत्या कर दिया गया। सुबह जब तीन लोगों की हत्या की जानकारी मिली तो गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों समेत कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। ट्रिपल मर्डर और आज यानी की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बृजेश श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने झड़प करते हुए शव को उठाने नहीं दिया। मौके पर पुलिस फोर्स शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह शव को यहां से ले जाने नहीं देंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें