मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से मंदिर में रचाई शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कौशांबी जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी से मंदिर में शादी रचाई है। वह रुकसार से रुक्मणि बनकर शिव मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज के साथ विवाह किया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह शादी संपन्न कराई गई है। युवती के शादी रचाने के बाद से गांव में भारी तनाव का माहौल है। एतिहातन गांव में पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया है। मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर सड़वा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहिद्दीनपुर सड़वा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय रुकसार बनो अपने पड़ोसी रवि गुप्ता से प्रेम करती थी। वह 15 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर कोर्ट में 164 का बयान कराया। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह बालिग है और उसे अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। वह युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। यह बात उसके घर वालो को नागवार लग रही है। इसी लिए उसके परिजनों ने युवक पर अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट ने एज प्रूफ डॉक्यूमेंट और युवती के बयान के आधार पर उसे युवक को सुपुर्द करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी को सुपुर्द कर दिया। कोर्ट से लौटने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ एक शिव मंदिर में पहुंची और वहां हिंदू रीतिरिवाज के साथ उसने शादी की। युवक के माता पिता और हिंदूवादी संगठनों के मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी सम्पन्न कराई गई। इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी के साथ शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद वहां मजूद अपने सास-ससुर का आशीर्वाद लिया। युवती द्वारा हिंदू युवक से मंदिर में शादी रचाने की बात जैसे ही उसके परिजनों को पता चली तो गांव में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। क्योंकि युवक और युवती का घर आमने-सामने है। ऐसे में गांव में एतिहातन भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं युवती ने बताया कि वह अपने पड़ोस के रहने वाले रवि से प्रेम करती है। वह उसके साथ भाग गई थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने रवि के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब वह धर्मांतरण कर रवि के साथ शादी कर रह रही है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें