जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में 186 चश्मों का किया वितरण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जनपद न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मिश्र द्वारा सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में आज 186 चश्मों का वितरण किया गया। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेश चन्द्र गुप्ता ने देते हुए बताया कि जिला कारागार में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर चश्मा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूर्णिमा प्रांजल, जेल अधीक्षक भूपेश सिंह, उप जेल अधीक्षक ओम प्रकाश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता उपेन्द्र नाथ शुक्ल एवं जिला कारागार के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट/मो0 यासीन/कौशाम्बी

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें