डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत निरीक्षण के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए माइक्रोप्लॉन बनाकर तथा और लेबर लगाकर निर्माण कार्यों एवं फिनिशिंग के कार्यों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग तथा गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निरीक्षण के दौरान फॉल सीलिंग के कार्यों तथा रेलिंग व खिड़की लगाये जाने तथा सेनेटरी के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने ऑडिटोरियम के निर्माण कार्यों में भी तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार उपकरण/सामग्रियों को मंगाकर स्टोर कर लिया जाय, जिससे इन कार्यों को समय से पूर्ण कराया जा सकें। उन्होंने लिफ्ट लगाये जाने के कार्य में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार सुनिश्चित किया जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज के0 के0 श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More