मंडल प्रयागराज में भी बनेगी अल्ट्रा मॉडल फिश मंडी- संजय निषाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रयागराज में भी बनेगी अल्ट्रा मॉडल फिश मंडी- संजय निषाद
जनपद कौशांबी की मत्स्य विभाग की प्रगति 300 गुना- संजय निषाद
जनपद कौशांबी में मत्स्य क्षेत्र में अपार संभावनाएं- संजय निषाद
जनपद प्रयागराज में तैयार हो रही भगवान श्री राम और निषाद राज जी की प्रतिमा के अनावरण के लिए मा० प्रधानमंत्री जी को भेजा गया आमंत्रण- संजय निषाद
मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है केंद्र और राज्य की सरकार- संजय निषाद

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने जनपद कौशांबी के उदयन सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद कौशांबी मत्स्य विभाग की प्रगति 300 गुना से अधिक है जनपद कौशांबी को मत्स्य पालन के क्षेत्र में बढ़ाया जाएगा और जनपद चंदौली की तर्ज पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रयागराज मंडल में मत्स्य क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने मत्स्य विभाग की लाभकारी योजना केसीसी किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरण किए। केसीसी के तहत नाम श्री राम चंद्र निषाद जी, श्री शिव गणेश निषाद जी, श्री शंकर लाल मिश्रा जी को लाभांवित किया गया साथ ही मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत धर्मेंद्र कुमार निषाद राजकुमार निषाद यशवंत निषाद फूलचंद निषाद, दीपचंद निषाद, नवल किशोर निषाद, अवधेश कुमार निषाद को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
निषाद जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद प्रयागराज में भगवान राम जी और महाराजा गुह्यराज निषाद जी की 56 फीट की भव्य प्रतिमा बनकर लगभग तैयार हो चुकी है इसके उद्घाटन के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण भी भेजा जा चुका है हमको पूरी उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री जी जनपद प्रयागराज में तैयार हो रही मूर्ति के अनावरण के लिए समय जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कार्यालय द्वारा कार्यक्रम की जानकारी भी मांगी जा चुकी है।
 निषाद जी ने बताया कि मछुआ समुदाय के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं को बना रही है जिससे मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जिसका परिणाम है कि प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन के लिए), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष( जिसमें मछुआ समाज को विभिन्न मदों के तहत आर्थिक सहायता दी जा सकती है)।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें