पीडब्लूडी ए ई के सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

कौशांबी

सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कौशांबी इंजीनियर मदन मोहन मिश्रा के सेवानिवृत होने पर सोमवार को सयारा में स्थित सर्किट हाउस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी कौशांबी सुजीत कुमार ने कहा की ए ई एम एम मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा विभाग उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने स्मृति चिन्ह , प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया , एडीएम जयंचद्र पांडेय , ए सी प्रयागराज जोन आर एस यादव , एक्सियन पी डब्ल्यू डी हरबंश , दिलीप मिश्रा सहित सहायक अभियंता रश्मि मौर्या , नंदिनी केसरवानी , डी के भास्कर , एस एन शुक्ला , रामदीन , सुरेश चंद्र , कालीचरण पटेल , सतीश , प्रदीप , इंजीनियर संघ जिलाध्यक्ष उमेश कुमार , मनोज कुमार , नीरज पांडे , रामचंद्र , सुरेश कुशवाहा , इंद्रजीत , रवि गुप्ता , रोहित गुप्ता , बच्ची लाल , राजाराम , चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगो ने माला पहनाकर उपहार देकर अपने अपने विचार रखे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More