संगम एक्सप्रेस का इंजन फेल,दो घंटे भरवारी में खड़ी रही ट्रेन,कई ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संगम एक्सप्रेस का इंजन फेल,दो घंटे भरवारी में खड़ी रही ट्रेन,कई ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया,

कौशाम्बी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज से मेरठ सिटी जा रही संगम एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया,ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन पर 06.54 बजे खड़ी हुई और जब वह आगे जाने के लिए बढ़ी तो आगे इंजन नही चल सका,काफी देर तक ट्रेन के चालक और रेल कर्मचारी इंजन को बनाने का प्रयास करते रहे लेकिन ट्रेन का इंजन नही चल सका,वही लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रयागराज से इंजन आया तो यह ट्रेन पीछे लेजाकर फिर से इंजन को लगाया गया और ट्रेन लगभग दो घंटे से अधिक समय के बाद पर कानपुर की‌ ओर रवाना की गई।

संगम एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत पर लोको पायलट राजेंद्र सिंह व लोको पायलट आर के श्रीवास्तव ने भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी और भरवारी के प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर ट्रेन खड़ी कर दी। इस दौरान स्टेशन मास्टर व लोको पायलट ने अपने उच्चाधिकारियों को इंजन में गड़बड़ी होने की जानकारी दी। लगभग 1 घंटा 30 मिनट बाद जब दूसरा इंजन प्रयागराज से आया तो उसे लगाने के बाद ट्रेन को लगभग दो घंटे बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना की गई।

हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नही हुई। सभी प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रेनों को लूप लाइन से निकलवा दिया गया।इस दौरान RPF चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार पासवान अपने हमराहियो के साथ रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें