कौशाम्बी
जिला कारागार में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया
।
इस मौके पर जिला कारागार में बंद बन्दियों के परिजन जिला कारागार पहुंचे थे।
641 महिलाएं आज जिला कारागार पहुंची और जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी।
41 मुस्लिम महिलाएं भी जिला कारागार पहुंची थी और जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी।
जेल अधीक्षक प्रभारी भूपेश सिंह ने जिला कारागार में आई महिलाओं के लिए कराया था बैठने का व्यवस्था।
सभी बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दिया उपहार।
जिला कारागार कौशांबी में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
Author: Up Head Line
Views: 48








