रेलवे क्रासिंग पर त्योहार मनाने जाने वाले लोग घंटो से जाम में फंसे,कई ट्रेन प्रभावित

कौशाम्बी जिले में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने वाले लोग बाइक,कार,ई रिक्शा,साइकिल से अपने अपने घर और ससुराल जा रहे है,भरवारी रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम के झाम में घंटो से फंसे हुए है,रेलवे क्रासिंग जाम के चलते बंद नहीं हो पा रहा है जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई है।

रक्षाबंधन का त्योहार है,त्योहार मनाने के लिए बहने अपने घर जाने के लिए अपने अपने साधन से निकले लेकिन भरवारी रेलवे क्रासिंग पर जाम के झाम में फंस गए,घंटो जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए,जाम के चलते रेलवे फाटक बंद नहीं हो पा रहा है जिससे कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई है।जाम को खुलवाने के लिए रेलवे पुलिस और रेल कर्मचारी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जमा को खाली कराकर रेलवे फाटक बंद किया गया,जिसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More