बीआरसी मूरतगंज में दिब्यांग प्रमाणपत्र मेडिकल कैंप आयोजित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी*

समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए दिब्यांगता प्रमाण पत्र यू0डी0आई.डी. हेतु मेडिकल कैंप बीआरसी मूरतगंज में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें डॉक्टर राहुल सिंह नेत्र सर्जन डॉक्टर नितेश सिंह मनोचिकित्सक, डॉक्टर कुलदीप मिश्र अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ पंकज कोटार्य नैदानिक मनोवैज्ञानिक तथा डॉक्टर ज्ञानेंद्रधर द्रिवेदी ईएनटी सर्जन उपस्थित रहे स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर दिब्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया इस कार्यक्रम में कुल 85 बच्चों का नामांकन किया गया जिसमें 72 दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया कैंप में अस्थि दिव्यांग, दृष्टि दिव्यांग, मानसिक मंद तथा मूकबधिर दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजियोथैरेपिस्ट एवं विशेष शिक्षको पंकज साहू, राम बहादुर कुशवाहा, पुष्पेंद्र द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, शारदा सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज सुनील कुमार सिंह तथा प्रभारी जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पाण्डेय के देखरेख में कुशलता पूर्वक संपन्न किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें