कौशाम्बी
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
जिसमें पहला मैच स्टेडियम और स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया स्टेडियम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनूप अग्रहरि के 45 रन की बदौलत 8 ओवर में 75 रन बनाए जिसके जवाब में स्टार अकादमी ने 6ओवर में 17 रन पर आउट हो गई स्टेडियम में यह मैच 56 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई दूसरा सेमीफाइनल केपीएल परिवार और डॉक्टर बी आर अंबेडकर भदेसर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर केपीएल परिवार ने जुल्फिकार के 16 रन और एहसान अख्तर के 18 रन की मदद से 61 रन बनाएं जिसके जवाब में बी आर अंबेडकर निर्धारित 8 ओवर में 34 रन नहीं बना पाई यह मैच केपीएल परिवार ने 27 रन से जीत कर फाइनल में जगह बनाई फाइनल मैच स्टेडियम व के पी एल परिवार के बीच खेला गया केपीएल परिवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एहसान अख्तर के 28 रन की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 62 रन बनाए जिसके जवाब में स्टेडियम ने 44 रन पर ऑल आउट हो गई फाइनल मुकाबला केपीएल परिवार ने 18 रन से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया मैन ऑफ द मैच एहसान अख्तर वह मैन ऑफ द सीरीज अनूप कुमार अग्रहरी रहे समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज के द्वारा किया गया इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिनिधि विजय तिवारी भार्गव, गुड्डू तिवारी, राहुल तिवारी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अरुण केसरवानी, कैलाश पाल ग्राम प्रधान, कौशिक पाल क्रिकेट प्रशिक्षक संदीप कुमार , अरविंद कुमार मौर्य रहे 23 अगस्त को वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होंगी अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा ने खेल प्रतिभागियों निर्णायको का आभार प्रकट किया।





